कोरबा। देहरादून एवं भुवनेश्वर से आए पत्रकारों ने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान बालको के संचालन एवं सामुदायिक विकास की विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान पीआईबी के विभिन्न अधिकारी…., कोरबा के जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल ज्योति, वरिष्ठ पत्रकार और बालको के अधिकारी उपस्थित रहे।

पत्रकारों ने बालको की सामुदायिक विकास पहल के अंतर्गत संचालित वेदांता स्किल स्कूल का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र की सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने की प्रक्रिया को करीब से समझा। अधिकारियों ने बताया कि वेदांता स्किल स्कूल के तीन केंद्रों पर सात एनएसडीसी प्रमाणित ट्रेड में प्रशिक्षण की व्यवस्था है। यहाँ पिछले 15 सालों में लगभग 1,4000 से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है तथा 75 से अधिक प्लेसमेंट संस्थाओं के माध्यम से रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया है।

भ्रमण के दौरान पत्रकारों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से संवाद किया और उनके अनुभवों एवं कौशल विकास से जुड़े अवसरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यावहारिक व्यवस्था और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की प्रक्रिया को भी समझा। वेदांता स्किल स्कूल बालको की सामुदायिक विकास पहल में कौशल एवं आजीविका विकास पर केंद्रित प्रमुख कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और बेहतर आजीविका की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

पत्रकारों से भेंट के अवसर पर प्रशासन प्रमुख धनंजय मिश्रा ने कहा कि बालको अपने विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव पर है और 10 लाख टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि बालको क्षेत्र की आधारभूत संरचना, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के लिए सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, इलेक्ट्रिक वाहन, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, पौधारोपण, सामुदायिक भवन, जुबली पार्क नवीनीकरण, सोलर लाइट एवं विद्यालय विकास जैसे कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोबाइल हेल्थ वैन और 125 बिस्तरों वाला बालको अस्पताल सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। कर्मचारियों के लिए आवासीय एवं खेल सुविधाओं के साथ वरदान और जीईटी हॉस्टल विकसित किए गए हैं। उन्होंने वेदांता स्किल स्कूल, उन्नति परियोजना, खेल अकादमी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम के माध्यम से युवाओं एवं समुदाय के विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।

पत्रकारों ने बालको द्वारा आसपास के समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न सामुदायिक पहलों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *