रेडमी भारत मे एक नया सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Redmi 13C है। इसमे आपको 50MP का डूअल AI कैमरा देखने को मिलेगा। बता दे की यह भारत मे 6 दिसम्बर 2023 को लॉन्च हो रहा है, जिसकी जानकारी खुद Redmi India ने X प्लेटफॉर्म (पूर्व नाम Twitter) पर दी है। पोस्ट मे बताया गया है की यह फोन 6 दिसम्बर, 2023 को दस्तक देगा। इससे पहले यह फोन ग्लोबल मार्केट मे लॉंच हो चुका है। ऐसे मे इस फोन के कई फीचर्स और स्पेक्स की जानकारी मिल जाती है जो की हमने आगे बताई है।
![Xiaomi Redmi 13C 5G, जाने Price, Launch Date In India & Specifications 1 Redmi 13C](https://khabarfire.com/wp-content/uploads/2023/11/Redmi-13C-1024x576.png)
Redmi 13C 5G Specifications
Display
Redmi 13C मे आपको 6.74 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है, इसमे 90 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, स्क्रीन प्रोटेक्षण के लिए Corning Gorilla Glass दिया गया है।
Processor and Ram
Redmi 13C 4G मे आपको Mediatek Helio G85 चिपसेट के साथ Mali G52 GPU देखने को मिलेगा। Redmi 13C 5G मे आपको Mediatek Dimensity 6100+ चिपसेट के साथ Arm Mali-G57 MC2 GPU देखने को मिलेगा। यह फोन तीन वेरियंट मे मिलेगा, 4GB+128GB / 6GB+128GB / 8GB+256GB . इसमे LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टाइप का यूज किया गया है।
Camera
![Xiaomi Redmi 13C 5G, जाने Price, Launch Date In India & Specifications 2 redmi 13c camera](https://khabarfire.com/wp-content/uploads/2023/11/redmi-13c-camera.webp)
इसमे आपको 50MP + 2MP का डूअल कैमरा सेटप रियर मे और 8MP का सेलफ़ी कैमरा मिलता है।
Battery
इसमे आपको 5000 mah की बैटरी देखने को मिलेगी, जोकि 18W की चार्जिंग सपोर्ट करेगी। चार्जर आपको फोन के साथ ही मिलेगा।
Other Highlights
- इसमे आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर देखने को मिलेगा।
- इसमे USB Type-C चार्जिंग पोर्ट देखने को मिलेगा।
- यह 4G ओर 5G दोनों वेरियंट मे लॉन्च होगा।
- इसमे आपको Android v13 देखने को मिलेगा।
- 4G वेरियंट दो कलर मे अवेलेबल होगा, स्टार शाइन ग्रीन और स्टारडस्ट ब्लैक
- 5G वेरियंट तीन कलर मे आवेलेबल होगा, स्टार शिने सिल्वर, स्टार शाइन ग्रीन और स्टार शिने ब्लैक
Redmi Post on X
Redmi 13C Price In India
Redmi 13C 4G के बेस वेरियंट (4+128GB) की कीमत ₹7,999/-, मिड वेरियंट (6+128GB) की कीमत ₹8,999/- और टॉप वेरियंट (8+256GB) की कीमत ₹10,499/- है।
Redmi 13C 5G के बेस वेरियंट (4+128GB) की कीमत ₹9,999/-, मिड वेरियंट (6+128GB) की कीमत ₹11,499/- और टॉप वेरियंट (8+256GB) की कीमत ₹13,499/- है।