OnePlus 12 5G की Launch Date हुई Confirm, साथ मे सस्ता वेरिएंट OnePlus 12R 5G भी होगा लॉन्च

OnePlus 12 5G Launch Date: OnePlus 12 5G की Launch Date कन्फ़र्म हो गयी है, साथ ही OnePlus 12 5G का एक सस्ता और अफोर्डेबल वेरिएंट OnePlus 12R 5G भी होगा लॉन्च। OnePlus 12 5G की स्पेसिफिकेशन्स तो कंपनी ने पहले ही कन्फ़र्म कर दी थी, आइये इस फोन की खास बातें देखते है।

oneplus 12 5g launch date in india

OnePlus 12 5G पहले ही चीन मे लॉंच हो चुका है। अब कंपनी ने इसके ग्लोबल वेरिएंट की लॉंच डेट भी कन्फ़र्म कर दी है। Max Jambor ने बताया है कि OnePlus 12 5G और इसका सस्ता वेरिएंट OnePlus 12R 5G, 23 जनवरी 2024 को ग्लोबल मार्केट मे लॉन्च होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Join Now

OnePlus 12 5G Launch Date In India

Max Jambor ने कुछ दिन पहले यह बताया था कि OnePlus 12 5G और OnePlus 12R 5G ग्लोबल मार्केट मे इंडिया से लॉन्च हो सकता है। इसका मतलब यह है कि कंपनी इस फोन को ग्लोबल लॉन्च के दिन ही भारत मे ही लॉन्च करेगी।

अत: ग्लोबल लॉन्च के दिन ही यह फोन India मे लॉन्च होगा। चूंकि यह फोन चीन मे पहले ही लॉन्च हो चुका है तो इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है, लेकिन OnePlus 12R 5G चीन मे भी लॉन्च नहीं हुआ है, यह सीधे ग्लोबल मार्केट मे लॉन्च होगा। इसीलिए इसकी स्पेसिफिकेशन्स की अभी कोई जानकारी नहीं है।

लेकिन उम्मीद यही की जा रही है कि कंपनी इस बार भी पहले कि तरह इसमे 1 जेनेरेशन पुराना प्रॉसेसर देगी। यानि के इसमे Snapdragon 8 Gen 2 प्रॉसेसर देखने को मिल सकता है।

OnePlus 12 5G Confirmed Specifications

oneplus 12
PROCESSORSNAPDRAGON 8 GEN 3
DISPLAY6.82″ LTPO AMOLED PANEL
REFRESH RATE120HZ
RAMUPTO 24GB
STORAGEUPTO 1TB
CAMERATRIPLE CAMERA
REAR CAMERAMain Camera – 50MP f/1.6, OIS
Telephoto Lens – 64MP (SONY LYT808) f/2.6
Ultrawide Lens – 48MP (Sony IMX581) f/2.2
FRONT CAMERA32MP f2.4
BATTERY5400mAh
CHARGING100W

Processor

OnePlus 12 मे आपको Snapdragon 8 Gen 3 SoC देखने को मिलता है। यह एक 4nm पर आधारित SoC है। इस SoC मे आपको Qualcomm Kryo प्रॉसेसर और Qualcomm Adreno GPU देखने को मिलता है। यह एक octa-core प्रॉसेसर है। इस प्रॉसेसर मे आपको 1 प्राइम कोर, 5 परफॉर्मेंस कोर और 2 एफीश्यंसी कोर देखने को मिलते है। यह प्रॉसेसर AV1 कोडेक को सपोर्ट करता है। अधिक जानकारी के लिए {Processor Specifications} को देखे।

Display

OnePlus 12 के अंदर आपको एक शानदार 6.82″ का LTPO पेनल देखने को मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस डिस्प्ले की पीक-ब्राइटनेस 4500nits होगी, जो की एक फ़र्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर है।

यह एक QHD+ डिस्प्ले होने वाली है। इसका रेजोलुशन 3168×1440 पिक्सेल का है। इस डिस्प्ले मे आपको HDR10+ और डॉल्बी वीजन का सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसमे स्क्रीन प्रोटेक्टशन के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।

RAM & Storage

OnePlus 12 के अंदर आपको 24GB तक LPDDR5x RAM देखने को मिलेगी, जिसकी स्पीड 4800mhz है। इसकी इंटरनल स्टोरेज की बात करे तो इसमे आपको 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते है। इसमे UFS 4.0 स्टोरेज टाइप देखने को मिलेगा

Camera

oneplus 12

OnePlus 12 मे आपको प्रो – ग्रेड कैमरा सेटप देखने के लिए मिलता है। रियर मे आपको ट्रिपल कैमरा सेटप मिलेगा। अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के लिए Sony IMX581 (48MP) सेन्सर का यूज किया गया है।

टेलेफोटो लेंस के लिए SONY LYT808 (64MP) सेन्सर का इस्तेमाल किया गया है, इस लेंस मे 3x ऑप्टिकल ज़ूम मिलता है। वाइड – एंगल लेंस के लिए इसमे एक 50MP का ही सेन्सर यूज किया गया है।

फ्रंट कैमरा के लिए इसमे आपको एक 32MP का सेन्सर मिलता है, इसके सेन्सर की जानकारी भी चाइना लॉंच के बाद पता लगेगी।

Battery & Charging

OnePlus 12 मे आपको 5400mah की Li-Po बैटरी मिलती है, जो 100W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 50W की वायर्लेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, और यह 10W की रिर्वस वायर्लेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह भी एक फ़र्स्ट – इन – सेगमेंट फीचर है।

Software Information

OnePlus 12 मे आपको OxygenOS 14 देखने को मिल सकता है, जो की Android v14 पर आधारित होगा।

Other Highlights

  • यह एक Dual 5G फोन है।
  • इसमे Wifi 7 का सपोर्ट मिलता है।
  • इसमे Bluetooth v5.4 देखने को मिलता है।
  • यह एक IP65 Certified वॉटरप्रूफ फोन है।
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Join Now
Share your love

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *