देहरादून: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से मंगलवार को कैंप कार्यालय में धाद संस्था के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में माल्टा उत्पादन को प्रोत्साहन देने, विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा माल्टा आधारित प्रसंस्करण को बढ़ावा देने संबंधी विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने माल्टा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निंबू-वर्गीय फलों की प्रदर्शनी आयोजित करने और किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भरसार विश्वविद्यालय एवं गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, रानीचौरी में निंबू-वर्गीय फल मेला आयोजित करने का भी अनुरोध किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दूरभाष पर कृषि महानिदेशक को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और माल्टा उत्पादन व उसके विपणन के लिए शीघ्र ही एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए माल्टा के बेहतर प्रबंधन, प्रसंस्करण और विपणन व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

इस दौरान हर्षमणि ब्यास, विनय आनंद बौड़ाई, गणेश चंद्र उनियाल, हरि शंकर और तन्मय ममगाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपीराज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटासचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपीदेहरादून। राज्य में व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की बढ़ती मांग और आपूर्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निर्धारित एसओपी को अतिक्रमित करते हुए नई संशोधित एसओपी लागू कर दी गई है। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य द्वारा पीएनजी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड को व्यवसायिक एलपीजी हेतु अतिरिक्त 6 प्रतिशत कोटा प्राप्त हुआ है, जबकि 20 प्रतिशत कोटा केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में प्रदान किया गया था। इस प्रकार पूर्व निर्धारित 40 प्रतिशत के कोटे में वृद्धि करते हुए अब कुल 66 प्रतिशत कोटे के आधार पर नई व्यवस्था लागू की गई है। बता दें कि पूर्व में 40 प्रतिशत कोटे के अनुसार एसओपी निर्धारित की गई थी।श्री स्वरूप ने बताया कि नई एसओपी का उद्देश्य विभिन्न उपभोक्ता वर्गों के बीच संतुलित, प्राथमिकता आधारित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि चारधाम यात्रा, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों एवं आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।श्री स्वरूप ने बताया कि राज्य में कार्यरत तेल एवं गैस विपणन कंपनियों द्वारा उनकी बाजार हिस्सेदारी के अनुसार एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सभी जिलाधिकारियों को आपूर्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।