देहरादून: आज देहरादून के पवेलियन ग्राउंड मे भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. नरेश बंसल के तत्वाधान मे खेल, शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव के जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन आज विभिन्न खेलो के फाइनल मैच खेले गए।

कार्यक्रम मे पहुंच डॉ. नरेश बंसल ने सभी खिलाडियों से बातचीत की व सभी का उत्साहर्वधन किया। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधान सेवक नरेन्द्र भाई मोदी जी की प्रेरणा से आयोजित इस खेल महोत्सव मे हर स्तर पर खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। जिससे नित नए खिलाड़ी मैदान मे आ रहे है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि 27 अक्टूबर, 2025 को सेवा पखवाड़े से शुरू हुए इस सांसद खेल महोत्सव मे पूरे भारत के सांसदो ने अपने क्षेत्रो मे इसे कराया व अब इसेेे कल 25 दिसम्बर, 2025 को अटल जी की जन्म जंयती के अवसर पर पूरे भारत मे एक साथ समापन होगा।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री जी र्वचुअल माध्यम से समस्त आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करेंगें व खिलाडियों से चर्चा वार्ता करेगें।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि इसी क्रम में देहरादून मे भी कल परेड ग्राउंड मे सांसद खेल महोत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। जिसमे मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी होगें व पीएम मोदी जी यहां भी खिलाडियों को संबोधित करेंगें। इसके बाद विजेता खिलाड़ी व टीमो को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि आज फुटबाल, वालीबाॅल, हाॅकी, ऐथलेटीक्स, पिट्ठू व कब्बडी के बालक एवं बालिका वर्ग के फाईनल मैच खेले गए।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि यह खेल महोत्सव भारतीय खेल को नई ऊंचाईयों पर लेेेकर जाएगा। डॉ. नरेश बंसल ने सभी से कल समापन कार्यक्रम मे पहुंचने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपीराज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटासचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपीदेहरादून। राज्य में व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की बढ़ती मांग और आपूर्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निर्धारित एसओपी को अतिक्रमित करते हुए नई संशोधित एसओपी लागू कर दी गई है। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य द्वारा पीएनजी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड को व्यवसायिक एलपीजी हेतु अतिरिक्त 6 प्रतिशत कोटा प्राप्त हुआ है, जबकि 20 प्रतिशत कोटा केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में प्रदान किया गया था। इस प्रकार पूर्व निर्धारित 40 प्रतिशत के कोटे में वृद्धि करते हुए अब कुल 66 प्रतिशत कोटे के आधार पर नई व्यवस्था लागू की गई है। बता दें कि पूर्व में 40 प्रतिशत कोटे के अनुसार एसओपी निर्धारित की गई थी।श्री स्वरूप ने बताया कि नई एसओपी का उद्देश्य विभिन्न उपभोक्ता वर्गों के बीच संतुलित, प्राथमिकता आधारित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि चारधाम यात्रा, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों एवं आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।श्री स्वरूप ने बताया कि राज्य में कार्यरत तेल एवं गैस विपणन कंपनियों द्वारा उनकी बाजार हिस्सेदारी के अनुसार एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सभी जिलाधिकारियों को आपूर्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।