भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने संसद मे शून्यकाल मे उत्तराखंड में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक “बहु-अंग प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा विभाग(Department of Multiorgan Transplantation Surgery)” की स्थापना की का गंभीर विषय उठाया।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि, वर्तमान समय में अंग-विफलता एक सामान्य समस्या बनती जा रही है, तथा प्रत्यारोपण सेवाओं की माँग देश में उपलब्ध क्षमता से कहीं अधिक है।उत्तराखंड में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक “बहु-अंग प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा विभाग(Department of Multiorgan Transplantation Surgery)” की स्थापना की जाए।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (NOTTO) के आँकड़ों के अनुसार, देश में प्रतिवर्ष 1.5 से 2 लाख गुर्दा प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है, जबकि पिछले तीन वर्षों में पूरे देश में प्रतिवर्ष केवल 15 से 18 हजार प्रत्यारोपण ही हो पा रहे हैं। इसी प्रकार, देश को 50 हजार यकृत (लिवर) प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है, परंतु प्रतिवर्ष लगभग 4 हजार ही किए जा रहे हैं। अन्य अंगों के प्रत्यारोपण में भी यही स्थिति है। इन सभी आवश्यकताओं के बीच, उत्तराखंड भी इन सेवाओं से लगभग अछूता है।

डॉ. नरेश बंसल ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि यह सर्वविदित है कि भारत तेजी से डॉयबिटीज की राजधानी बनता जा रहा है। अनियंत्रित मधुमेह के उपचार में कई बार पैनक्रियास प्रत्यारोपण ही अंतिम और प्रभावी विकल्प होता है। इसी प्रकार आंत्र (इंटेस्टाइनल) प्रत्यारोपण की भी बढ़ती आवश्यकता महसूस की जा रही है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि हमारे देश में अंग दान की दर अत्यंत कम है—एक मिलियन जनसंख्या पर 1 से भी कम, और उत्तराखंड में यह दर लगभग नगण्य है। इसके विपरीत, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्य देश में मृतक अंग दान के प्रमुख योगदानकर्ता हैं।

भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, स्पेन अंग दान में विश्व में अग्रणी है। उसने वर्ष 2023 में 49.4 दाता प्रति मिलियन जनसंख्या (pmp) तथा 2024 में 52.6 pmp की दर प्राप्त की है। यह सफलता उनके अत्यंत सुविकसित “Spanish Model” के कारण संभव हुई है।

डॉ. नरेश बंसल ने सदन मे कहा कि इसलिए उत्तराखंड में बहु-अंग प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा विभाग की स्थापना न केवल अंग-विफलता से पीड़ित रोगियों के लिए आवश्यक है, बल्कि उन दाताओं और उनके परिजनों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिन्होंने निस्वार्थ प्रेम और स्नेह से अंग दान का महान कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपीराज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटासचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपीदेहरादून। राज्य में व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की बढ़ती मांग और आपूर्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निर्धारित एसओपी को अतिक्रमित करते हुए नई संशोधित एसओपी लागू कर दी गई है। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य द्वारा पीएनजी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड को व्यवसायिक एलपीजी हेतु अतिरिक्त 6 प्रतिशत कोटा प्राप्त हुआ है, जबकि 20 प्रतिशत कोटा केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में प्रदान किया गया था। इस प्रकार पूर्व निर्धारित 40 प्रतिशत के कोटे में वृद्धि करते हुए अब कुल 66 प्रतिशत कोटे के आधार पर नई व्यवस्था लागू की गई है। बता दें कि पूर्व में 40 प्रतिशत कोटे के अनुसार एसओपी निर्धारित की गई थी।श्री स्वरूप ने बताया कि नई एसओपी का उद्देश्य विभिन्न उपभोक्ता वर्गों के बीच संतुलित, प्राथमिकता आधारित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि चारधाम यात्रा, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों एवं आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।श्री स्वरूप ने बताया कि राज्य में कार्यरत तेल एवं गैस विपणन कंपनियों द्वारा उनकी बाजार हिस्सेदारी के अनुसार एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सभी जिलाधिकारियों को आपूर्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।