देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन-सुविधा प्राथमिकता के निर्देशों के तहत देहरादून के आराघर में निर्माणाधीन 132 केवी जीआईएस बिजली घर को लाइन से जोड़ने के लिए धर्मपुर क्षेत्र में चल रहे अंडरग्राउंड केबिल कार्य की हकीकत देर रात सामने आ गई।

प्रबन्ध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने निदेशक परिचालन जी.एस. बुदियाल के साथ रात्रि पौने नौ बजे औचक निरीक्षण किया, लेकिन साइट पर कार्यदायी संस्था का न तो साइट इंचार्ज मिला और न ही कोई कर्मचारी। साढ़े दस बजे तक भी कार्य शुरू न होने पर प्रबन्ध निदेशक ने गहरी नाराज़गी जताते हुए कार्यदायी संस्था के मालिक से मोबाइल पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और अगले दिन से समय पर कार्य शुरू करने के सख़्त निर्देश दिए।

प्रबन्ध निदेशक ने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होगा और कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि आम जनता को असुविधा न हो। मैनपावर गैंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

कार्यदायी संस्था के मालिक ने बताया कि जाम में फँस जाने के कारण मशीन व लोवर को पहुँचने में आधे घंटे का विलंब हो गया जिसकी कल से पुनरावृत्ति नहीं होगी । इसके साथ ही गुणवत्ता व सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखते हुए कम से कम समय में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया ।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियन्ता को दो- दो की शिफ़्ट बनाकर कार्यस्थल पर उपस्थित रहते हुए पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ कार्य करवाने के निर्देश दिये गये ।

कार्यदायी संस्था को ज़िलाधिकारी देहरादून द्वारा रात्रि दस बजे से कार्य प्रारम्भ करने की अनुमति के अनुसार समय पर कार्य स्थल पर पहुंचने पर ही अंडर ग्राउंड केबिल का कार्य पूर्ण हो पाने के दृष्टिगत प्रबन्ध निदेशक द्वारा अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता को दो- दो की शिफ़्ट में कार्य स्थल पर उपस्थित रहते हुए गुणवत्ता के साथ शीघ्रातिशीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के समय प्रबन्ध निदेशक के साथ जीएस बुदियाल , निदेशक परिचालन, दीपक कुमार अधिशासी अभियंता, अमित कुमार, सहायक अभियंता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपीराज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटासचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपीदेहरादून। राज्य में व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की बढ़ती मांग और आपूर्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निर्धारित एसओपी को अतिक्रमित करते हुए नई संशोधित एसओपी लागू कर दी गई है। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य द्वारा पीएनजी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड को व्यवसायिक एलपीजी हेतु अतिरिक्त 6 प्रतिशत कोटा प्राप्त हुआ है, जबकि 20 प्रतिशत कोटा केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में प्रदान किया गया था। इस प्रकार पूर्व निर्धारित 40 प्रतिशत के कोटे में वृद्धि करते हुए अब कुल 66 प्रतिशत कोटे के आधार पर नई व्यवस्था लागू की गई है। बता दें कि पूर्व में 40 प्रतिशत कोटे के अनुसार एसओपी निर्धारित की गई थी।श्री स्वरूप ने बताया कि नई एसओपी का उद्देश्य विभिन्न उपभोक्ता वर्गों के बीच संतुलित, प्राथमिकता आधारित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि चारधाम यात्रा, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों एवं आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।श्री स्वरूप ने बताया कि राज्य में कार्यरत तेल एवं गैस विपणन कंपनियों द्वारा उनकी बाजार हिस्सेदारी के अनुसार एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सभी जिलाधिकारियों को आपूर्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।