देहरादून। जनपद अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। क्षेत्र के 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु यह कदम क्षेत्र की जनता के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

स्वास्थ्य महानिदेशक डा. सुनीता टम्टा ने बताया कि नए चिकित्सालय भवन के निर्माण के लिए उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन परिषद को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। प्रस्तावित भवन में सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, गर्भवती महिलाओं हेतु मातृत्व ओटी, नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू, सीटी स्कैन यूनिट और आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

डा. टम्टा ने बताया कि आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। वर्तमान में चौखुटिया में बाल रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ रोटेशन के आधार पर सप्ताह में तीन से चार दिन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति सहित अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया गया है। आंदोलनकारियों की मांगों पर स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी बिंदुओं पर चरणबद्ध कार्यवाही की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आगामी छह माह के भीतर सुधार धरातल पर दृष्टिगोचर हों।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उप जिला चिकित्सालय का दर्जा मिलने से चौखुटिया एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में व्यापक सुधार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपीराज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटासचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपीदेहरादून। राज्य में व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की बढ़ती मांग और आपूर्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निर्धारित एसओपी को अतिक्रमित करते हुए नई संशोधित एसओपी लागू कर दी गई है। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य द्वारा पीएनजी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड को व्यवसायिक एलपीजी हेतु अतिरिक्त 6 प्रतिशत कोटा प्राप्त हुआ है, जबकि 20 प्रतिशत कोटा केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में प्रदान किया गया था। इस प्रकार पूर्व निर्धारित 40 प्रतिशत के कोटे में वृद्धि करते हुए अब कुल 66 प्रतिशत कोटे के आधार पर नई व्यवस्था लागू की गई है। बता दें कि पूर्व में 40 प्रतिशत कोटे के अनुसार एसओपी निर्धारित की गई थी।श्री स्वरूप ने बताया कि नई एसओपी का उद्देश्य विभिन्न उपभोक्ता वर्गों के बीच संतुलित, प्राथमिकता आधारित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि चारधाम यात्रा, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों एवं आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।श्री स्वरूप ने बताया कि राज्य में कार्यरत तेल एवं गैस विपणन कंपनियों द्वारा उनकी बाजार हिस्सेदारी के अनुसार एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सभी जिलाधिकारियों को आपूर्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।