देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी और संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने केंद्र सरकार से बेटी अंकिता भंडारी की सीबीआई जांच की संस्तुति की है,मैंने कुछ दिन पहले अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सरकार किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बेटी अंकिता के माता-पिता से बात करके एवं जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जो सीबीआई जांच की संस्तुति की है, मैं सीबीआई जांच का स्वागत करता हूं और पहले दिन से सरकार की मंशा किसी को बचाने की नहीं है, पहले से सरकार तीन प्रमुख अपराधियों को जेल भेज चुकी है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि वैसे तो सरकार की जांच को माननीय न्यायालय ने सरकार की जांच को सही माना है परंतु जनभावनाओ के अनुरूप अब सीबीआई जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा, कोई भी अपराधी होगा बचेगा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपीराज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटासचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपीदेहरादून। राज्य में व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की बढ़ती मांग और आपूर्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निर्धारित एसओपी को अतिक्रमित करते हुए नई संशोधित एसओपी लागू कर दी गई है। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य द्वारा पीएनजी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड को व्यवसायिक एलपीजी हेतु अतिरिक्त 6 प्रतिशत कोटा प्राप्त हुआ है, जबकि 20 प्रतिशत कोटा केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में प्रदान किया गया था। इस प्रकार पूर्व निर्धारित 40 प्रतिशत के कोटे में वृद्धि करते हुए अब कुल 66 प्रतिशत कोटे के आधार पर नई व्यवस्था लागू की गई है। बता दें कि पूर्व में 40 प्रतिशत कोटे के अनुसार एसओपी निर्धारित की गई थी।श्री स्वरूप ने बताया कि नई एसओपी का उद्देश्य विभिन्न उपभोक्ता वर्गों के बीच संतुलित, प्राथमिकता आधारित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि चारधाम यात्रा, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों एवं आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।श्री स्वरूप ने बताया कि राज्य में कार्यरत तेल एवं गैस विपणन कंपनियों द्वारा उनकी बाजार हिस्सेदारी के अनुसार एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सभी जिलाधिकारियों को आपूर्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।