कार खरीदने के मामले मे सबसे आगे है ये राज्य, दिल्ली नहीं टॉप-3 मे।

पैसेंजर वाहन सेगमेंट में महाराष्ट्र ने बिक्री में पहला स्थान बनाया है। महाराष्ट्र मे पूरे देश हुई गाड़ियो की बिक्री की 11.96% बिक्री हुई है। वहीं, कार खरीदने के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जिसमें 10.04% हिस्सेदारी है। तीसरे स्थान पर गुजरात है। टू-व्हीलर वाहन खरीदने के मामले में, उत्तर प्रदेश के लोग सबसे आगे है।

range rover

सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर के लिए अपने रिपोर्ट में राज्य-वाइज वाहन बिक्री के डेटा को जारी किया है। SIAM ने विभिन्न सेगमेंट्स में वाहन बिक्री के बारे में जानकारी दी है, जिसमें फोरवीलर और टू-व्हीलर शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Join Now

दोपहिया वाहनों के सेगमेंट में, उत्तर प्रदेश का हिस्सा 14.35% के साथ सबसे अधिक है। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है, जिसमें 10.98% हिस्सेदारी है, और मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है, जहां पर 7.14% का हिस्सा है।

कॉमर्शियल श्रेणी में, महाराष्ट्र एक बार फिर से शीर्ष पर है। यहां, 13.24% के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, और उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जहां 9.84% का हिस्सा है।

इस अवधि के दौरान, उत्तर प्रदेश सभी सेगमेंट्स में कुल वाहनो की बिक्री में सबसे आगे रहा है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र, फिर गुजरात और चौथे नंबर पर तमिलनाडू रहा। देश की राजधानी दिल्ली टॉप-3 मे सस्टेन नहीं कर पाई।

SIAM की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर से लेकर दिसम्बर 2023 की अवधि मे उत्तर प्रदेश मे कुल 822,472 वहाँ बेचे गए। दूसरे नंबर पर आने वाले महाराष्ट्र मे 515,612 कुल वहाँ बेचे गए।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Join Now
Share your love

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *