चमोली: जनपद चमोली के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने आज पुलिस कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति और आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों को ध्यान में रखते हुए अपने कार्य की प्राथमिकताएं और विजन साझा किया।

एसपी पंवार ने कहा, “हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता वर्तमान ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा को नवंबर माह में सकुशल संपन्न कराना है। भीड़ प्रबंधन को दुरुस्त रखते हुए वीवीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित रूप से संपन्न कराया जाएगा।” इसके बाद शीतकालीन यात्रा पर फोकस करते हुए जोशीमठ और पांडुकेश्वर जैसे क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण आपदा प्रबंधन को शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि अधिकाधिक पुलिस बल को एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ और जिला आपदा मित्रों के साथ प्रशिक्षित किया जाएगा। सभी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।

अगले वर्ष होने वाली नंदा राजजात यात्रा पर बोलते हुए एसपी ने बताया, कि 2013 में इस यात्रा का नोडल अधिकारी रह चुका हूं। पूर्व अनुभव के आधार पर तात्कालिक और दीर्घकालिक तैयारियों का फीडबैक लूंगा। आवश्यक संसाधनों की पहचान कर शासन को अवगत कराया जाएगा।”

आगामी 9 नवंबर को गैरसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। नशे के खिलाफ अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा और इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने पर जोर रहेगा।

जिले की जटिल सड़क संरचना को देखते हुए यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा। दुर्घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

अपराध नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था में जन सहयोग पर बल देते हुए एसपी ने आमजन से अपील की कि पुलिस की साझेदारी कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपीराज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटासचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपीदेहरादून। राज्य में व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की बढ़ती मांग और आपूर्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निर्धारित एसओपी को अतिक्रमित करते हुए नई संशोधित एसओपी लागू कर दी गई है। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य द्वारा पीएनजी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड को व्यवसायिक एलपीजी हेतु अतिरिक्त 6 प्रतिशत कोटा प्राप्त हुआ है, जबकि 20 प्रतिशत कोटा केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में प्रदान किया गया था। इस प्रकार पूर्व निर्धारित 40 प्रतिशत के कोटे में वृद्धि करते हुए अब कुल 66 प्रतिशत कोटे के आधार पर नई व्यवस्था लागू की गई है। बता दें कि पूर्व में 40 प्रतिशत कोटे के अनुसार एसओपी निर्धारित की गई थी।श्री स्वरूप ने बताया कि नई एसओपी का उद्देश्य विभिन्न उपभोक्ता वर्गों के बीच संतुलित, प्राथमिकता आधारित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि चारधाम यात्रा, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों एवं आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।श्री स्वरूप ने बताया कि राज्य में कार्यरत तेल एवं गैस विपणन कंपनियों द्वारा उनकी बाजार हिस्सेदारी के अनुसार एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सभी जिलाधिकारियों को आपूर्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।