उत्तरकाशी: धनारी पट्टी के ग्राम सिगुणी में आज जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ पहुंचे जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

जनता दरबार में ग्राम प्रधान सोहनपाल सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन नौटियाल, एसडीएम डुंडा देवानंद शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी एस. एस. वर्मा, बीडीओ डुंडा दिनेश चंद्र जोशी, नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह नाथ, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मदन मोहन शर्मा एवं यूपीसीएल के एसडीओ प्रमोद भंडारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिगुणी ग्राम की पेयजल समस्या को प्राथमिकता देते हुए कहा कि पुरानी और क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों का उच्चीकरण किया जाएगा। साथ ही पेयजल पंपिंग लिफ्ट योजना को जल्द कार्यान्वित किया जाएगा। खेतों की सिंचाई के लिए नहरों के उन्नयन का कार्य भी शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया गया।

महिलाओं द्वारा उठाई गई समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सिगुणी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे योजनाओं को लागू करने और सिगुणी को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित करने की परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने की बात कही गई।

इसके अलावा ग्राम पंचायत द्वारा कृषि मंडी निर्माण हेतु 100 नाली जमीन दिए जाने पर जिलाधिकारी ने परियोजना को शीघ्र अग्रेषित करने का आश्वासन दिया।

ग्राम प्रधान सोहनपाल सिंह राणा ने जिलाधिकारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि अधिकारी का गाँव में आना और ग्रामीणों की समस्याएँ सीधे सुनना सराहनीय है। उन्होंने आशा जताई कि प्रशासनिक आश्वासन जल्द जमीनी हकीकत में दिखाई देंगे।

यह जनता दरबार ग्रामीणों की उम्मीदों को नयी दिशा देने वाला साबित होगा, ऐसा विश्वास ग्रामीणों ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपीराज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटासचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपीदेहरादून। राज्य में व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की बढ़ती मांग और आपूर्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निर्धारित एसओपी को अतिक्रमित करते हुए नई संशोधित एसओपी लागू कर दी गई है। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य द्वारा पीएनजी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड को व्यवसायिक एलपीजी हेतु अतिरिक्त 6 प्रतिशत कोटा प्राप्त हुआ है, जबकि 20 प्रतिशत कोटा केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में प्रदान किया गया था। इस प्रकार पूर्व निर्धारित 40 प्रतिशत के कोटे में वृद्धि करते हुए अब कुल 66 प्रतिशत कोटे के आधार पर नई व्यवस्था लागू की गई है। बता दें कि पूर्व में 40 प्रतिशत कोटे के अनुसार एसओपी निर्धारित की गई थी।श्री स्वरूप ने बताया कि नई एसओपी का उद्देश्य विभिन्न उपभोक्ता वर्गों के बीच संतुलित, प्राथमिकता आधारित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि चारधाम यात्रा, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों एवं आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।श्री स्वरूप ने बताया कि राज्य में कार्यरत तेल एवं गैस विपणन कंपनियों द्वारा उनकी बाजार हिस्सेदारी के अनुसार एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सभी जिलाधिकारियों को आपूर्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।