देहरादून: पछुवा दून क्षेत्र, शक्ति नगर के पास सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर धामी सरकार का बुल्डोजर चल रहा है, ऊर्जा विभाग की लगभग 11 हेक्टेयर भूमि पर 111 परिवारों ने अवैध कब्जा किया था, जिसमें कई घरों के साथ-साथ एक बड़ा मदरसा और मस्जिद भी शामिल था। प्रशासन ने भारी फोर्स के साथ अभियान शुरू किया और अब तक 65 से अधिक भवनों को ध्वस्त किया गया है।

विशेष रूप से एक मदरसा जिसे सरकारी जमीन पर बनाया गया था, उसे पिछले दो साल में मस्जिद के रूप में बढ़ाकर धर्मीय पहचान दी जा रही थी। प्रशासन ने इसे भी ध्वस्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया है कि देवभूमि का स्वरूप किसी भी कीमत पर बदलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। बता दे कि प्रशासन ने पहले भी नोटिस जारी किए थे और पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन इसका कोई पालन नहीं किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के अवैध अतिक्रमण केवल सरकारी संपत्ति की हानि नहीं बल्कि क्षेत्र की बदलती डेमोग्राफी और ‘लैंड जिहाद’ की प्रवृत्ति को भी उजागर करते हैं। पिछले दो साल में भी शक्ति नहर के दोनों किनारों पर सैकड़ों भवनों को हटाया गया था। अब सरकार इस अभियान को सख्ती से जारी रखते हुए सोलर प्लांट और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए भूमि सुरक्षित करने में जुटी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी सरकारी जमीनों से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपीराज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटासचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपीदेहरादून। राज्य में व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की बढ़ती मांग और आपूर्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निर्धारित एसओपी को अतिक्रमित करते हुए नई संशोधित एसओपी लागू कर दी गई है। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य द्वारा पीएनजी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड को व्यवसायिक एलपीजी हेतु अतिरिक्त 6 प्रतिशत कोटा प्राप्त हुआ है, जबकि 20 प्रतिशत कोटा केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में प्रदान किया गया था। इस प्रकार पूर्व निर्धारित 40 प्रतिशत के कोटे में वृद्धि करते हुए अब कुल 66 प्रतिशत कोटे के आधार पर नई व्यवस्था लागू की गई है। बता दें कि पूर्व में 40 प्रतिशत कोटे के अनुसार एसओपी निर्धारित की गई थी।श्री स्वरूप ने बताया कि नई एसओपी का उद्देश्य विभिन्न उपभोक्ता वर्गों के बीच संतुलित, प्राथमिकता आधारित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि चारधाम यात्रा, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों एवं आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।श्री स्वरूप ने बताया कि राज्य में कार्यरत तेल एवं गैस विपणन कंपनियों द्वारा उनकी बाजार हिस्सेदारी के अनुसार एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सभी जिलाधिकारियों को आपूर्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।