सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने एनएचपीसी सभागार, बनबसा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सीएलएफ (Cluster Level Federation) की महिलाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनकी आजीविका, नेतृत्व कौशल और समूह सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम के अंतर्गत उन्नति महिला संकुल संघ, बनबसा में एक दिवसीय जेंडर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 26 ग्राम संगठनों से जुड़े 126 स्वयं सहायता समूहों की 1200 से अधिक महिलाएँ ग्रामोत्थान परियोजना एवं एनआरएलएम चम्पावत के साथ सक्रिय रूप से कार्यरत हैं धामी ने सरिता देवी (नमकीन बनाने), शांति देवी (डेयरी उत्पाद), पूजा (ब्यूटी पार्लर), कंचन (बैंक सखी) समेत कई महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभवों और उपलब्धियों को सुना, जहाँ महिलाओं ने बताया कि समूहों ने उन्हें आर्थिक स्थिरता, आत्मविश्वास और सामाजिक पहचान दी है।

महिलाओं को संबोधित करते हुए गीता धामी ने कहा सीएलएफ की महिलाएँ केवल समूह की सदस्य नहीं बल्कि परिवर्तन की वाहक हैं।

उन्होंने कहा “समूह से शक्ति मिलती है और यही शक्ति समाज को नई दिशा देती है; आज महिलाएँ घूंघट से निकलकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं और पारम्परिक धरोहर को संजोते हुए अपने उत्पादों को देश-विदेश तक पहुँचा रही हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा में महिलाओं की भूमिका निर्णायक रही है। माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज तेज़ी से पुरुष-प्रधान व्यवस्था से महिला-प्रधान विकास की ओर बढ़ रहा है, और इस परिवर्तन की धुरी स्वयं महिलाएँ बन रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ ने महिलाओं में नई ऊर्जा, प्रेरणा और आत्मविश्वास भरा है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन चम्पावत के सभी मंडलों में महिलाओं के लिए निरंतर और समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा। फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, कौशल-विकास कार्यक्रमों का संचालन, नशामुक्ति अभियानों को प्रोत्साहन तथा जनसेवा से जुड़ी सभी पहलें आगे और अधिक विस्तार एवं प्रभाव के साथ जारी रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती धामी ने उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मानस्वरूप उपहार भी भेंट किए इस दौरान दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, हेमा जोशी, रेखा देवी, ऋतू रंजन आर्या, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, एपीडी विम्मी जोशी, मास्टर ट्रेनर नीलू चन्द, कार्यक्रम संचालक राधा चन्द सहित विभिन्न समूहों की महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपीराज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटासचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपीदेहरादून। राज्य में व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डरों की बढ़ती मांग और आपूर्ति संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूर्व में निर्धारित एसओपी को अतिक्रमित करते हुए नई संशोधित एसओपी लागू कर दी गई है। सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि राज्य द्वारा पीएनजी को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप उत्तराखण्ड को व्यवसायिक एलपीजी हेतु अतिरिक्त 6 प्रतिशत कोटा प्राप्त हुआ है, जबकि 20 प्रतिशत कोटा केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में प्रदान किया गया था। इस प्रकार पूर्व निर्धारित 40 प्रतिशत के कोटे में वृद्धि करते हुए अब कुल 66 प्रतिशत कोटे के आधार पर नई व्यवस्था लागू की गई है। बता दें कि पूर्व में 40 प्रतिशत कोटे के अनुसार एसओपी निर्धारित की गई थी।श्री स्वरूप ने बताया कि नई एसओपी का उद्देश्य विभिन्न उपभोक्ता वर्गों के बीच संतुलित, प्राथमिकता आधारित एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि चारधाम यात्रा, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों एवं आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी।श्री स्वरूप ने बताया कि राज्य में कार्यरत तेल एवं गैस विपणन कंपनियों द्वारा उनकी बाजार हिस्सेदारी के अनुसार एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सभी जिलाधिकारियों को आपूर्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।