Month: July 2026

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील; स्वीकृत मानचित्रों के उल्लंघन और बिना अनुमति किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए मंगलवार को प्राधिकरण क्षेत्र के विधौली और रानीपोखरी क्षेत्रों…

देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा; प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी

देहरादून। जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को रफ्तार देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना…

देहरादून महायोजना-2041 पर छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रखी विकास की प्राथमिकताएं

देहरादून महायोजना-2041 पर छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रखी विकास की प्राथमिकताएं लक्सूरिया फार्म हाउस, किशनपुर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में करीब 100 लोगों ने…

आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना कार्य प्रगति का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण; मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप परियोजना से जाम में आएगी कमी और शहर की यातायात व्यवस्था होगी अधिक सुगम एवं सुरक्षित

मुआवजा वितरण एवं दस्तावेजों के परीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान द्वारा ने आज तहसील चौक चौड़ीकरण परियोजना की प्रगति का…

समाधान दिवस में उमड़ा फरियादियों का सैलाब, दर्ज हुईं 176 शिकायतें, बुजुर्गों और महिलाओं के उत्पीड़न पर कड़ा रुख, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जमीनी जालसाजी और अवैध कब्जों पर गिरेगी गाज, पैमाइश और जांच के आदेश आंगनबाड़ी से पुल निर्माण तक, जनहित के मामलों में प्रशासन की त्वरित पहल देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष…

हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव

देहरादून। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी वित्तीय संस्था हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हडको) ने उत्तराखंड को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दी है। देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख संजय…

मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

देहरादून/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सैनिकों के गांव लुठियाग के शिष्टमंडल की मुलाकात का असर तत्काल देखने को मिला। विकासखंड जखोली के अंतर्गत स्थानीय बाजार चिरबटिया से ग्राम पंचायत…

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु ₹ 3.68 करोड़, कोषागार रूद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की…

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी स्थित तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार चार युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ…

हरीश चमोली बने भाजपा प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रभारी, संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारीदेहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरीश चमोली को प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन के मीडिया समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।नियुक्ति के बाद हरीश चमोली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।हरीश चमोली ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन है। पार्टी की विचारधारा, जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के माध्यम से संगठन और मीडिया के बीच सकारात्मक एवं प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और विकास कार्यों को जनता तक तथ्यात्मक एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करूंगा।”उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं समस्त प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाई जाएगी।भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी हरीश चमोली को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताया।